फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ADC fogged Yoga Marathon

Rohtak News: एडीसी ने योग मैराथन कोहरी झंडी दिखाई

Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
ADC fogged Yoga Marathon
राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित योग ​शिविर में योग करते अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार व अन्य ।
रोहतक।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजीव गांधी खेल परिसर में मैराथन का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेश कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मैराथन का मकसद योग के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करना है। इस मैराथन में शिक्षा विभाग के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों एवं खेल विभाग के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने भाग लिया।
-राजीव गांधी खेल परिसर में कल आयोजित होगा योग समारोह
राजीव गांधी खेल परिसर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के संदेश का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिसमें हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक भाग लेंगे।
विज्ञापन

योग दिवस पर पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल के संदेश का होगा लाइव प्रसारण
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में 21 जून को सुबह 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश का समारोह स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा योग दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे। इस दौरान भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष जगबीर आर्य, दया आर्य व योग सहायक पूनम ने योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योग करवाया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश सैनी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) अनिल हुड्डा, खेल नर्सरी संचालक मनोज राठी, डॉ. भूपेंद्र साहू, डॉ. प्रदीप चाहर व डीपी ओमपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed