फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action will be taken on two security officers suspended in the famous guard scam and decision will be taken on the construction of new educational block

चर्चित गार्ड घोटाले में निलंबित दो सिक्योरिटी अफसरों पर कार्रवाई और नए शैक्षिक ब्लॉक के निर्माण पर होगा फैसला

Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on two security officers suspended in the famous guard scam and decision will be taken on the construction of new educational block
पीजीआईएमएस की 36 दिन बाद यानी 26 जून को फिर एक्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की मीटिंग होगी, जो काफी चर्चा का केंद्र बनी है। इसमें पीजीआईएमएस के चर्चित सिक्योरिटी गार्ड घोटाले में निलंबित दो सिक्योरिटी अफसरों पर कार्रवाई और नए शैक्षिक ब्लॉक का निर्माण शुरू कराने पर फैसला होगा।
विज्ञापन

किसी भी यूनीवर्सिटी की ईसी मीटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस मीटिंग में बहुमत के आधार पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला होता है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पीजीआईएमएस में 43वीं ईसी की मीटिंग 26 जून को तय हुई है। जबकि 42वीं मीटिंग 21 मई को हो चुकी है। केवल 36 दिन के अंतराल में ईसी की मीटिंग बुलाना पीजीआईएमएस में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि इतनी जल्द मीटिंग बुलाई जा रही है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कुलपति डॉ. ओपी कालरा और डायरेक्टर डॉ. रोहताश यादव के कार्यकाल की यह मीटिंग अंतिम होगी क्योंकि डायरेक्टर सेवानिवृत्त हो जाएंगे और कुलपति का बढ़ाया गया दो माह का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। जानकार बताते हैं कि 42वीं मीटिंग में करीब 75 एजेंडों पर चर्चा की गई मगर वीरवार तक तैयार एजेंडों में प्रमुख रूप से चार मुद्दों को शामिल किया गया है। संभव है कि आने वाले समय में और भी कई मसलों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

ईसी की मीटिंग में कौन-कौन होगा शामिल
कुलपति डॉ. ओपी कालरा, चांसलर से नॉमिनी प्रो. एसके गक्खड़ कुलपति इंदिरा गांधी यूनीवर्सिटी रेवाड़ी, प्रो. डॉ. मारकंडे आहुजा कुलपति गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, प्रदेश सरकार के फाइनेंस विभाग का प्रतिनिधि, हरियाणा सरकार के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का प्रतिनिधि, डायरेक्टर जनरल हेल्थ, हेल्थ सर्विसेज अथवा प्रतिनिधि, डायरेक्टर डॉ. रोहतक यादव, डीन डॉ. एसएस लोहचब, डॉ. सरिता मग्गू, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुष्पा दहिया, पीजीआईडीएमएस प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी, सीनियरिटी के आधार पर कुलपति द्वारा नॉमिनी डॉ. विवेक कौशल, डीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद डॉ. असीम दास, प्रिंसिपल मधव रचना डेंटल कॉलेज फरीदाबाद डॉ. अरुणदीप सिंह, रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. ज्योत्सना सेन, बाल रोग विभाग की डॉ. गीता गठवाला शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह से होता है किसी मसले पर फैसला
ईसी की मीटिंग में चुने गए प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा होती है। चर्चा के बाद मौजूद सदस्यों की सहमति और असहमति होती है। किसी भी मसले पर अंतिम फैसले के लिए करीब 75 फीसदी सदस्यों की सहमति होना जरूरी है अन्यथा की स्थिति में प्रस्ताव पास नहीं होता है।
अभी तक इन बिंदुओं पर मीटिंग में चर्चा होना तय
1. 21 मई 2021 को हुई 42वीं ईसी मीटिंग की प्रक्रिया की कंफर्मेशन
2. 42वीं ईसी मीटिंग में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट संबंधितों से ली जाएगी
3. 15 जून 2021 को निलंबित सिक्योरिटी ऑफिसर बादाम सिंह के मसले पर निर्णय होगा
4. 15 जून 2021 को निलंबित असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर संजय सांगवान के मसले पर फैसला
5. अनुसंधान प्रकोष्ठ के निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा
6. वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान नए शैक्षिक ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कराने पर विचार
पीजीआईएमएस की 43वीं ईसी की मीटिंग 26 जून को होना तय हुआ है। पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली मीटिंग में कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
- डॉ. रोहताश यादव, डायरेक्टर, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed