फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of rape who swallowed poison in lock-up arrested

हवालात में जहर निगलने वाला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape who swallowed poison in lock-up arrested
पुलिस थाने के अंदर जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को बसाना गांव के युवक अंग्रेज को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। जबकि आरोपी की पत्नी ने शिकायतकर्ता महिला सहित तीन के खिलाफ समझौते के नाम पर 27 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस इस आरोप की अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक की एक महिला ने सोनीपत जिले के गांव बसाना गांव निवासी अंग्रेज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस 13 सितंबर को आरोपी को लेकर रोहतक पहुंची और डीएसपी के सामने पेश किया। पूछताछ के बाद आरोपी को सिटी थाने ले जाया गया, जहां उसने हवालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने अंग्रेज को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला, एक वकील व झज्जर जिले के एक युवक के साथ मिलकर समझौते के नाम पर 27 लाख रुपये मांग रही थी। इसी के चलते परेशान होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दबाव डालकर पैसे मांगने का केस दर्ज किया था। अभी इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed