फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of cheating Rs 3.45 lakh in the name of work visa arrested in Singapore

Rohtak News: सिंगापुर में वर्क वीजा के नाम पर 3.45 लाख ठगने का आरोपी काबू

Sat, 24 May 2025 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 3.45 lakh in the name of work visa arrested in Singapore
रोहतक। कलानौर पुलिस ने सिंगापुर के लिए वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 3.45 लाख रुपये ठगने के आरोपी अमनदीप को एक साल बाद काबू कर लिया। आरोपी कुरुक्षेत्र के अहमदपुर गांव का निवासी है। उसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि पिलाना निवासी आरती ने शिकायत में बताया कि सिंगापुर में वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर उनकी करनाल के जलमाना निवासी एजेंट अक्षय से मुलाकात हुई थी। उसने कागजी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे। कहा कि उनकी फाइल सिंगापुर में वर्क वीजा पर लगवा दी है। अब अमनदीप का नंबर देकर उससे बात करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

अमनदीप से बात की तो उसने कहा कि असली पासपोर्ट कूरियर से उनके पास आ गया है और आरती के नाम से वर्क वीजा भी लग गया है। इस पर अमनदीप ने रुपये मांगे तो आरती ने 3.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर आरती ने अमनदीप से वीजा और पासपोर्ट मांगा तो कहा कि गुजरात में है। इसके बाद आरोपी अमनदीप का फोन बंद आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर 2023 को अनिल नाम का युवक आरती के घर आया और पासपोर्ट और वीजा के खर्च के नाम 4.48 लाख रुपये मांगे, साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो पासपोर्ट और वीजा नहीं दिया जाएगा। अब कलानौर पुलिस ने आरोपी अमनदीप हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed