फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of cheating Rs 30 lakh in the name of getting a plot in Ayodhya sent to jail

Rohtak News: अयोध्या में प्लाॅट दिलाने के नाम पर 30 लाख ठगने का आरोपी जेल भेजा

Thu, 25 Apr 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 30 lakh in the name of getting a plot in Ayodhya sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में अयोध्या में प्लॉट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत : अमर उजा
रोहतक। अयोध्या में रोहतक के महामंडलेश्वर को प्लाॅट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसे सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने 11 लाख रुपए भी बरामद कराए। बुधवार को अदालत ने आरोपी को रिमांड पूरा होने पर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रभारी थाना साइबर क्राइम निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौकर्ण तीर्थ आश्रम के महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महामंडलेश्वर को आश्रम बनाने के लिए अयोध्या में एक प्लाॅट की जरूरत थी। महामंडलेश्वर के जानकार महंत स्वामी विवेकानंदपुरी ने कहा कि अयोध्या में उसकी जानकारी है। उसे वहां प्लॉट दिलवा देगा। स्वामी विवेकानंदपुरी ने सिद्धनाथ नामक संत से मोबाइल फोन पर बात कराई। सिद्धनाथ ने कहा कि उसकी जानकारी में अयोध्या में एक प्लाॅट है। यह राम मंदिर के नजदीक पड़ता है। जगह का ब्याना कराने के लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। सिद्धनाथ ने कहा कि रुपये उसकी शिष्या कंचन कुमारी के खाते में जमा करा दें। महामंडलेश्वर ने 30 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद जमीन का विवरण मांगा तो एक-दो दिन में विवरण देने का जवाब मिला। इसके बाद वह टालमटोल करने लगा व मोबाइल फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

एएसआई दिनेश ने केस की जांच करते हुए 15 अप्रैल को आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के करण छपरा निवासी सिद्धनांथ उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया। इसे 16 अप्रैल को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी से 11 लाख रुपये बरामद हुए। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापा डाल रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed