{"_id":"6403b499c5f22dedca02ad68","slug":"accused-nephew-was-also-angry-at-not-paying-money-for-expenses-rohtak-news-c-17-roh1019-84724-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खर्चे के लिए पैसे न देने से भी नाराज था आरोपी भांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खर्चे के लिए पैसे न देने से भी नाराज था आरोपी भांजा
Sun, 05 Mar 2023 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
महम। कस्बे के साथ लगते किशनगढ़ क्षेत्र के प्रमिला हत्यांकांड के आरोपी भांजे को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी मामी उसके ऊपर नजर रखती थी। बार-बार टोका-टाकी करती रहती थी। इतना ही नहीं, उसे खर्च के लिए पैसे भी नहीं दे रही थी। इस कारण उसने कस्सी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग की गई कस्सी बरामद कर ली है।
...
महम में ही हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को उसके पति के हवाले कर दिया। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार महम स्थित गोयत पाना के श्मशान घाट में हुआ। हालांकि मायके पक्ष के लोग दाह संस्कार अपने गांव में करने पर तुले हुए थे, लेकिन महम के लोगों ने उनको इस बारे समझाया तो वे भी इसके लिए सहमत हो गए।
........
तीन मार्च की सुबह वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के मुताबिक 3 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली की इमलीगढ से भिवानी फ्लाईओवर के पास एक महिला की कस्सी से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान प्रमिला निवासी किशनगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के भांजे मनोज की शिकायत पर दूसरे भांजे लाढ़ोत निवासी प्रवीण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।