{"_id":"65d8ea387e9799f07e0d6864","slug":"accused-kapil-alias-chhotu-arrested-on-one-day-remand-rohtak-news-c-17-roh1019-367440-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरोपी कपिल उर्फ छोटू गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरोपी कपिल उर्फ छोटू गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
Sat, 24 Feb 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ सोनीपत दवारा बरामद किए गए हथियार। स्रोत: पुलिस
रोहतक। कारोर गांव में दिवाली के दिन हुए मोहित हत्याकांड में आरोपी कपिल उर्फ छाेटू को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लंबे समय से कारोर गांव में छाजू व छिप्पी गैंग के बीच रंजिश चल रही है। हत्या के मामले में गांव का युवक मोहित जमानत पर घर आया हुआ था। छाजू गैंग के सदस्यों ने दिवाली के दिन 12 नवंबर 2023 को खेत से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान के बेटे जतिन व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गांव का युवक कपिल उर्फ छोटू गिरफ्त से बाहर था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।