{"_id":"6883cefa34aba54dba02a3cf","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-investment-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223156-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 26 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 7 लाख 59 हजार रुपये साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव अलखपुरा निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया है।
14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने अपनी शिकायत बताया था कि गत वर्ष दिसंबर माह में उनके मोबाइल फोन पर एक कंपनी में निवेश करने के लिए एक एप का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने केबाद उनको व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए। बाद साइबर ठगी का पता चला।
पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके पांच आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर, जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया, यूपी के जिला आगरा के पिनाहाट निवासी रिषी कुमार, यूपी के महाराजगंज के गांव तुठीबारी हालआबाद महिन्द्रनगर निवासी रमेश कुमार सैनी व लुधियाना के गुरुनानक नगर निवासी राजेन्द्र सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।