{"_id":"67046da34129f9abab0e4e94","slug":"accused-absconding-for-3-years-in-case-of-jewelery-and-cash-theft-arrested-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210267-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आभूषण व नकदी चोरी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आभूषण व नकदी चोरी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महिला के बैग से आभूषण व नकदी चोरी करने मामले में तीन साल से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला हापुड़ के गांव हैदरनगर निवासी अजित उर्फ अजय के रूप में हुई है। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एएसआई विनोद ने बताया कि मोहल्ला रामगली रेवाड़ी निवासी उषा अग्रवाल ने शिकायत में बताया था कि 10 जुलाई 2021 को उसने बस स्टैंड जाने के लिए एक ऑटो को बुलाया था। उसने बस स्टैंड पहुंचकर बाहर सड़क पर ऑटो वाले को फल लाने के लिए कहा और बैग से 200 रुपये निकालकर ऑटो वाले को दिए थे। उसके बैग में एक सोने की चेन, लॉकेट, एक सेट कानों के झुमके, तीन सोने की अंगूठी व 15 हजार रुपये नकद थे। ऑटो में 3 से 4 व्यक्ति, बच्चे और एक औरत भी थी।
वह बस स्टैंड के बाहर से ही बस पकड़कर गुरुग्राम चली गई थी। गुरुग्राम पहुंच कर जब उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें जेवरात एवं नकदी नहीं थी। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले में दो नाबालिग को अभिरक्षा लिया में लिया और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात व नकदी भी बरामद की थी। पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी अजित उर्फ अजय को गिरफ्तार किया।