फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accusation of stripping, beating, and urinating on the face.

Rohtak News: निर्वस्त्र कर पीटने व चेहरे पर पेशाब करने का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Accusation of stripping, beating, and urinating on the face.
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। खेड़ी साध निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त के साथ बैठा था। तभी मोहित, रोहित, जतीन, विशाल, राहुल, पारस और नितिन सहित अन्य लोग दो कारों में आए और उसके साथ मारपीट की। उसे जबरन उसे कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि ट्यूबवेल की हौदी में डालने का प्रयास किया। निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया। उसके चेहरे पर पेशाब किया। आरोपियों ने उस पर गांव की पुरानी लड़ाई और हथियार रखने की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे गोली मारने और शव हरिद्वार ले जाकर फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसे जबरन शराब भी पिलाई। साहिल ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से मौका पाकर वह खेतों के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह गांव पहुंचकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया जिसमें 15 चोटों का उल्लेख किया गया है। चिकित्सकों ने कई चोटों पर सर्जन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की राय आवश्यक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed