{"_id":"5ddd887b8ebc3e54864a042a","slug":"accident-rohtak-news-rtk529502548","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत तीन डॉक्टरों ने आईएमटी चौक पर रोड किनारे सो रहे दो लोगों पर चढ़ाई क्रेटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत तीन डॉक्टरों ने आईएमटी चौक पर रोड किनारे सो रहे दो लोगों पर चढ़ाई क्रेटा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। देर रात करीब 12 बजे नशे में धुत क्रेटा सवार चालक ने आईएमटी चौक पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते थाना आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। बदायूं निवासी फहीम और फरीद दोनों फुटपाथ पर मूंगफली बेचने का कार्य करते हैं और फुटपाथ पर सड़क ही किनारे सोते थे। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आईएमटी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्रेटा गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जोकि नशे में धुत थे। पुलिस के मुताबिक तीनों पीजीआई में बतौर डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने आईएमटी चौक पर सड़क किनारे सो रहे मूंगफली विक्रेता दो लोगाें को गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चढ़ाने के बाद भी नशे में धुत तीनों युवक गाड़ी में बैठकर म्यूजिक की आवाज तेज कर इंजॉय करते रहे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तीनों ने हादसे के बात भी गाड़ी से नीचे उतरने के बाद एक बियर पी। लोगों ने गाड़ी के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को पीजीआई ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कार की आरसी नरवाना निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी जून 2018 में खरीदी गई है।