फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abhay Chautala said Sarv Khap in Rohtak, social organizations and all party meeting needed to help players

Rohtak: अभय चौटाला बोले- खिलाड़ियों की मदद के लिए सर्व खाप, सामाजिक संगठनों और सर्वदलीय बैठक की जरूरत

Thu, 04 May 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 May 2023 02:05 PM IST
सार

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में सार्वजनिक बैठक नहीं होती तो वह अपने स्तर पर सभी को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण यदि दूसरी पार्टी के होते तो भाजपा उन्हें बदनाम भी करती।

विज्ञापन
Abhay Chautala said Sarv Khap in Rohtak, social organizations and all party meeting needed to help players
अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में कहा है कि अब खिलाड़ियों की मदद के लिए प्रदेश को एकजुट होना होगा। इसके लिए सर्व खाप, सामाजिक संगठनों को सर्वदलीय बैठक कर एक्शन लेने की जरूरत है। धरने पर बैठे खिलाड़ियों के साथ पुलिस ने जिस तरह अभद्र व्यवहार किया है वह गलत है। सरकार बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और आरोपी के साथ खड़ी है। इस पर अब प्रदेश को मिलकर एक्शन लेना चाहिए। यदि यही हाल रहा तो अपनी बेटियों को कोई खेलने नहीं भेजेगा।

विज्ञापन


भाजपा उन्हें बदनाम भी करती
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में सार्वजनिक बैठक नहीं होती तो वह अपने स्तर पर सभी को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण यदि दूसरी पार्टी के होते तो भाजपा उन्हें बदनाम भी करती और कड़ा एक्शन भी लेती। जंतर-मंतर ऐसे लोगों के लिए ही है जिनके साथ गलत होता है, वह यहां आकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गलत व्यवहार किया
लेकिन यहां धरने पर बैठे खिलाड़ियों के साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया। नेताओं का इनके बीच जा कर सिर्फ फोटो खिचवाना काफी नहीं है। उन्होने बृजभूषण पर कहा कि यदि वह सही हैं तो कोर्ट जाएं और अपनी सत्यता को साबित करें। वह प्रेस के माध्यम से जो सफाई दे रहे हैं वह गलत है। वह स्वयं 12 साल बॉक्सिंग के अध्यक्ष रहे हैं और लोग मेरे साथ खड़े रहे। इसमें भाजपा व कांग्रेस ने मुझे हटवाने का पूरा प्रयास किया लेकिन नाकामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed