{"_id":"67fc1b99d2b6a75dc10f3a60","slug":"aarushi-got-first-place-in-the-national-open-badminton-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-634039-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नेशनल ओपन बैडमिंटन दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित की गई। पीजीटी फिजिकल एजुकेशन टीचर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि अंडर 11 वर्ष में लड़कियों में- आरुषि ने प्रथम, युविका ने द्वितीय व लड़कों में लक्षित भगत ने प्रथम, पर्व राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों में अंडर-13 वर्ष में याशना ने प्रथम, अश्मि जागलान ने द्वितीय व लड़कों में आरव ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डबल में आरव नेगी और आरव सहरावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अंडर 17 वर्ष में सीरत बुधवार ने प्रथम व जीविका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जनक राज ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जींद में कार्यरत प्रदीप सिंह दहिया ( खंड शिक्षा अधिकारी, जींद) ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खेल शिक्षा और संस्कार ही मानव जीवन का मूल मंत्र है, नवयुग शिक्षा समिति के सदस्य सुरेंद्र हुड्डा व सुरेश चंद्र देशवाल ने मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह दहिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।