{"_id":"67ab60db4e5ea06d610749f0","slug":"aap-will-contest-civic-elections-on-party-symbol-gupta-rohtak-news-c-17-roh1020-598461-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी आप : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी आप : गुप्ता
विज्ञापन
रोहतक।
आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव पार्टी के सिंबल पर मजबूती से लड़ेगी। यह कहना है आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का। वह मंगलवार को रोहतक, कलानौर व बेरी निकाय चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद अशोका चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की व चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया।
गुप्ता ने कहा कि मैं खुद हरियाणा में घूम रहा हूं। चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नाम आ रहे हैं। पार्टी पूरी शिद्दत के साथ बीजेपी के भ्रष्टाचार, बदहाल सफाई व्यवस्था, आदि मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तीन साल फरीदाबाद में निगम चुनाव लेट किया। बीजेपी में केवल कागजों में काम हुआ है। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। कहीं अपने ही सरकार के मंत्री को कारण बताओ नोटिस देते हैं तो कहीं इनके अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर लिखी जाती है। स्थिति यह है कि हरियाणा के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार के 100 दिन बीत चुके हैं। इन्होंने 500 रुपये में सिलिंडर, 2500 रुपये हर महीने हर महिला के खाते व कॉलेज जाने वाली गांव की हर बेटी को स्कूटर देने का वादा पूरा नहीं किया है।