फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a youth's death in accident and two injured

ईक्को वैन ने बाइक व मोपेड सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, एक युवक की मौत

Mon, 28 Oct 2019 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
a youth's death in accident and two injured
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गीता भवन चौक पर तेज रफ्तार से आई एक ईको वैन ने बाइक सवार दो युवकों और एक मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ईको वैन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दो घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया, जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

मालवीय नगर के रहने वाला सूरज (18) और बबलू बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त मोपेड सवार साहिल के साथ कच्चे क्वार्टर में कपड़े खरीदने के लिए आए थे। कपड़े खरीदने के बाद जब वे तीनों वापस अपने घर जाने लगे तो गीता भवन चौक पर तेज रफ्तार ईको वैन चालक ने बाइक और मोपेड सवार तीनों दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गये। हादसे के बाद ईको चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सूरज व बबलू को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया, लेकिन सूरज को उसके परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे दिल्ली लेकर जाने को कहा। लेकिन परिजन घायल सूरज को रोहतक पीजीआई ले गए। जहां उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई। हादसे में घायल बबलू का उपचार महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में चल रहा है। वही मोपेड सवार साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद छु॑ट्टी मिल गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गीता भवन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पीजीआई में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ईको चालक को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चैन सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed