फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man who had been working for a year in place of a permanent employee was caught

Rohtak News: पक्के कर्मचारी की जगह एक साल से नौकरी कर रहा युवक दबोचा

Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who had been working for a year in place of a permanent employee was caught
महम के बदरी प्रसाद सामुदायिक केंद्र में जांच करते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। संवाद
महम।
विज्ञापन

महम नगर पालिका (नपा) में पक्के कर्मचारी की जगह एक साल से नौकरी कर रहे युवक को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार दोपहर दबिश देकर धर दबोचा। आरोपी युवक ने जांच टीम को लिखित में बताया कि इस बात का पता हाजिरी लगाने वाले कर्मचारी और दूसरे सफाई कर्मियों को है। उसे पक्का कर्मचारी 9 हजार रुपये महीना दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के मुताबिक लगातार शिकायत मिल रही थी कि महम नगरपालिका में गड़बड़ी चल रही हैं। कई तरह की अनियमितताएं बरती जा रही हैं। दोपहर करीब दो बजे इंस्पेक्टर सुरजीत, एएसआई प्रदीप व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार दीपक नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। वहां से पूछताछ के बाद टीम बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र पर पहुंची। यहां पर महम के वार्ड नंबर 13 निवासी अजय नाम का युवक मिला। पूछताछ के बाद अजय ने बताया कि वह पक्के सफाई कर्मचारी महावीर के स्थान पर ड्यूटी देता है। इसके बदले महाबीर सिंह उसे एक साल से 9 हजार रुपये प्रति माह दे रहा है। इसका पता इंचार्ज ब्रह्मजीत व दूसरे सफाई कर्मियों को भी है। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने नपा सचिव नवीन नांदल को सूचना दी। सूचना के बाद सचिव, एमई अशोक हुड्डा और जेई अनिल मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी बुला लिया गया। इसके बाद लिखित में शिकायत दी कि बाहरी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी के स्थान पर ड्यूटी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

....


शुक्रवार को वह नगर निगम कार्यालय रोहतक में गया हुआ था। पक्के कर्मचारी के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा ड्यूटी देने का मामला उसके संज्ञान में नहीं था। उसे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने सूचना दी। कर्मचारी के स्थान पर बाहरी व्यक्ति को ड्यूटी देने के आरोप में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन नांदल, नपा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed