{"_id":"6a1aff1a0a695abbb10d61b0","slug":"a-young-man-who-came-to-college-with-his-brother-was-attacked-with-an-axe-his-condition-is-critical-rohtak-news-c-17-roh1019-864719-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाई के साथ कॉलेज आए युवक पर फरसे से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाई के साथ कॉलेज आए युवक पर फरसे से हमला, हालत गंभीर
Sun, 31 May 2026 08:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 May 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
10-श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में हुए दो पक्षाें के झगड़े के बाद घायल छात्र अनुज। संवाद
30 सीटीके 10 व 11
हिंदू कालेज में भाई के साथ आए बाबरा मोहल्ले के युवक पर हमला, हालत गंभीर
10 से 12 युवकों ने किए फरसे से वार, हाथ, पैर व सिर पर आई चोटें
घायल युवक पीजीआई में दाखिल, हालत गंभीर
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस कर रही है वारदात की जांच
पुरानी रंजिश के चलते हमले का अंदेशा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भिवानी रोड स्थित हिंदू कॉलेज में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाई के साथ आए बाबरा मोहल्ले के युवक अनुज (25) पर 10 से 12 युवकों ने फरसे से हमला कर दिया। रंजिश के चलते हुए हमले में हाथ, पैर व सिर में चोटें आई हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबरा मोहल्ला निवासी सावन हिंदू कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की कक्षा में पढ़ते हैं। करीब एक बजे उनका भाई अनुज भी साथ आया हुआ था। अचानक 10 से 12 युवक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए और कॉलेज के अंदर ही फरसे से हमला कर दिया।
अनुज बचने के लिए कमरे में घुस गया। हमलावरों ने वहां भी पीछा किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। घायल अनुज को सिविल अस्पताल लेकर गए जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश अहलावत का कहना है कि रंजिश के चलते हमले की बात सामने आई है। घायल अनफिट है, बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी वारदात का पता लग सकेगा।