फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was stabbed in the presence of police.

Rohtak News: पुलिस की मौजूदगी में युवक को मारा चाकू

Mon, 16 Mar 2026 06:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed in the presence of police.
12 पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दा​​खिल डेयरी मोहल्ला निवासी मनदीप के कान की जांच करती महिला चिकि
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कच्चा चमारिया रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे प्लॉट की चहारदीवारी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने पुलिस की मौजूदी में डेयरी मोहल्ले के युवक मनदीप (34) को हाथ, कान व पेट पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव किया।
डेयरी मोहल्ला निवासी संदीप ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उसके परिवार की कच्चा चमारिया रोड पर जमीन है। चार माह पहले उनके पिता और दूसरे भाइयों ने जमीन का बंटवारा कर दिया था। निशानदेही होने पर उन्होंने प्लॉट की चहारदीवारी भी कर ली थी।
विज्ञापन

तय हुआ था कि जो जमीन जिसको मिलेगी उसे उसी के नाम तहसील के रिकॉर्ड में करवा दिया जाएगा। जहां उन्होंने चहारदीवारी करवाई थी वह जमीन दूसरे पक्ष के नाम है। रविवार सुबह उनके परिवार के लोग उनकी चहारदीवारी के सामने ही नींव खोदने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके भाई मनदीप ने रोका पर नहीं माने। इस पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की गई। पुलिस की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष ने मनदीप पर चाकू से हमला कर दिया।

बाक्स
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, शाम तक बयान दर्ज नहीं
जहां झगड़ा हुआ है वह क्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी व शहर थाने के बीच में है। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने कहा कि झगड़ा उनकी सीमा से बाहर हुआ है। दूसरी तरफ सिटी थाना पुलिस की टीम शाम पांच बजे तक घायल के बयान दर्ज करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed