फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was attacked during his uncle's thirteenth day ceremony

Rohtak News: चाचा की तेरहवीं के दौरान युवक पर हमला

Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked during his uncle's thirteenth day ceremony
गांव खेड़ी साध में मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद वीडियो वायरल। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रोहतक। खेड़ी साध निवासी जितेंद्र दक्ष को ठेली-पटरी वालों की गंदगी करने की शिकायत भारी पड़ गई। आरोपियों ने पीड़ित के चाचा की तेरहवीं के दौरान हमला कर दिया। आरोपियों बीयर की बोतल से जान लेने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह बच गया। शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने शिकायत दे दी है और अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

समाजसेवी जितेंद्र दक्ष ने बताया कि खेड़ी साध के पास कुछ लोग ठेली-पटरी लगाते हैं। इसकी शिकायत नगर निगम से की है। कुछ दिन पहले उनके चाचा जय सिंह का निधन हो गया था और वीरवार को उनकी तेरहवीं थी। उस समय रिश्तेदार भी आए हुए थे। उसी समय परिवार से ही उनकी भाभी ने आकर बताया कि घर के सामने कुछ लोग उन्हें बुला रहे हैं। वह उनसे मिलने जब घर के पास पहुंचे तो आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना आईएमटी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed