फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman's chain was broken in Rajiv Colony, a mobile phone was snatched from a Haridwar youth in Sampla

Rohtak News: राजीव कॉलोनी में महिला की तोड़ी चेन, सांपला में हरिद्वार के युवक से छीना मोबाइल

Sat, 31 Aug 2024 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
A woman's chain was broken in Rajiv Colony, a mobile phone was snatched from a Haridwar youth in Sampla
रोहतक। गोहाना रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से लौट रही महिला की राजीव नगर में एक बदमाश चेन तोड़कर भाग गया। वहीं सांपला में कुलताना गांव के नजदीक ऑयल कंपनी के कर्मचारी हरिद्वार निवासी केशव का बाइक सवार फोन छीनकर ले गए। दोनों ही मामलों में सिटी व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी की अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार सुबह 11 बजे गोहाना रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर गई थी। साढ़े 12 बजे घर के लिए चल पड़ी। जब वह घर के नजदीक पहुंची, तो अचानक एक व्यक्ति आया और झपटा मारकर चेन तोड़कर ले गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऑयल कंपनी के कर्मचारी से कुलताना के पास छीना मोबाइल
वहीं, उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के गांव होशियारपुर, हाल में एकता कॉलोनी निवासी केशव ने सांपला पुलिस को बताया कि वह ऑयल कंपनी में कार्यरत है। उसकी मस्तनाथ स्थित पेट्रोल पंप से लेकर सांपला तक ड्यूटी है। वीरवार को वह बाइक पर सांपला जा रहा था। कुलताना मोड़ पर पहुंचा तो बाइक बंद हो गई। उसे लगा पेट्रोल खत्म हो गया। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और फोन पर दोस्त से बात करने लगा। इसी बीच दो बाइक सवार आए और झपटा मारकर फोन छीनकर ले गए। सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed