फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman going to duty was stopped on the way and stabbed

Rohtak News: ड्यूटी पर जा रही महिला को रास्ते में रोककर चाकू मारा

Sun, 24 Aug 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A woman going to duty was stopped on the way and stabbed
तेज कॉलोनी निवासी महिला संगीता नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। स्रोत : स्वयं
रोहतक। ड्यूटी पर होटल जा रही महिला कर्मचारी को तेज कॉलोनी में रोककर युवक ने घुटने के पास चाकू मार दिया। शनिवार सुबह हुई वारदात में घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत रोड स्थित कैटलीना होटल में नौकरी करती हैं। शनिवार सुबह 07 बजे ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में रुककर कृपाल आश्रम से पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रुक गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि करीब साढ़े सात बजे मंदिर से निकली तो कॉलोनी का युवक आशीष आया और रास्ता रोक लिया। उसने बात करने के लिए कहा। संगीता ने कहा कि अभी ड्यूटी पर जा रही हूं। शाम को घर आकर बात करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना कहते ही आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और उसके ऊपर हमला कर दिया। उसने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने घुटने के पास दो वार किए। संगीता लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गया।

-------------------------
पहले से चल रहा है केस, रंजिश में किया हमला
संगीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले केस करवाया गया था। उसी की रंजिश में उसने हमला किया है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके कार्रवाई करे।
---------------
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एएसआई महेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना पुरानी सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed