फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman from Bahadurgarh was arrested with over 1.5 kilograms of hashish.

Rohtak News: बहादुरगढ़ की महिला डेढ़ किलो से ज्यादा चरस समेत गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A woman from Bahadurgarh was arrested with over 1.5 kilograms of hashish.
रोहतक। पुलिस ने शनिवार को खरावड़ हनुमान मंदिर के नजदीक पुल के नीचे बहादुरगढ़ के लाइनपार के न्यू पटेल पार्क निवासी सीमा को डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा चरस समेत गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 2.70 लाख के करीब आंकी गई है। आरोपी महिला को पुलिस रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बहादुरगढ़ निवासी सीमा (40) नशीला पदार्थ बेचती है। वह हनुमान मंदिर के नजदीक खरावड़ पुल के नीचे नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए खड़ी है।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला टीम के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी महिला को दबोच लिया। खरावड़ गांव के युवक को स्वतंत्र गवाह बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed