फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman died after falling from the ninth floor under suspicious circumstances

Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A woman died after falling from the ninth floor under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। विपुल गार्डन में शुक्रवार की सुबह 8 बजे सोसाइटी के नौवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी प्रियंका (30) की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के सुपरटेक ग्रीनवी लाज, दिल्ली-हापुड़ बाईपास रोड के रहने वाले नरेश मोहन परिहार धारूहेड़ा के विपुल गार्डन नामक सोसाइटी के टावर नंबर आठ में किराये के फ्लैट में अपनी मां व पत्नी के साथ रहते है। वह एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

नरेश मोहन की पत्नी प्रियंका घर में रहकर टिफिन आपूर्ति का कार्य करती थी। वीरवार सुबह नरेश व उनकी मां अपने कमरे थे जबकि प्रियंका बालकनी में थी। प्रियंका बालकनी की सफाई कर रही थी कि इसी बीच वह सुबह आठ बजे नौवीं मंजिल से गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के गिरने की जानकारी होते ही मौके पररोगों की भीड़ लग गई। आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने प्रियंका को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या हादसा है। फिलहाल पुलिस पति नरेश मोहन के बयान पर घटना को हादसा समझकर कार्रवाई कर रही है।

नरेश और प्रियंका 2024 से यहां रह रहे थे। प्रियंका की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। घटना के समय घर में पति व सास मौजूद थे।



वर्जन

महिला के पति ने बयान दिया है कि बालकनी में सफाई करते समय पैर फिसलने से प्रियंका नौवीं मंजिल से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-जगदीश चंद, प्रभारी, थाना धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed