{"_id":"689b82a5e277107e750a9022","slug":"a-wave-of-patriotism-surged-in-the-tiranga-yatra-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224069-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तिरंगा यात्रा में उमड़ी राष्ट्रभक्ति की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तिरंगा यात्रा में उमड़ी राष्ट्रभक्ति की लहर
विज्ञापन
गांव चिल्हड़ में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। चिल्हड़ गांव में भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर मंडल की तरफ से आयोजित तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों ने भाग लिया। बीकानेर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल जिला प्रभारी बलजीत यादव जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सुबह 9 बजे सेनानी चौक से शुरू हुई यह यात्रा एससी चौपाल, शिव मंदिर और होली चौक होते हुए वापस मुख्य चौक पर पहुंची। कार्यक्रम की खास बात रही स्वतंत्रता सेनानी परिवार के वीरेंद्र यादव और हंसराज यादव का सम्मान, जिन्हें शाल ओढ़ाकर नवाजा गया।
डॉ. पोपली ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। यह यात्रा न केवल ध्वज का सम्मान है बल्कि उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रप्रेम की इस मुहिम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से चिल्हड़ गांव गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने इस मौके पर ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से भी अवगत कराया।