फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A total of 15 thousand 225 cases were resolved in the National Lok Adalat.

Rohtak News: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15 हजार 225 मुकदमों का किया निपटारा

Sun, 12 May 2024 04:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
A total of 15 thousand 225 cases were resolved in the National Lok Adalat.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा नीरजा कुलवंत कलसन और प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम अनिल कौशिक ने जिला न्यायालय परिसर में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चार बेंच गठित की गई, इसमें सत्र डिविजन में एक बेंच रजनी यादव, एडीजे के न्यायालय में और जूनियर डिविजन में पहले बेंच पर हिमांशु, दूसरे बेंच पर करणदीप और तीसरे बेंच पर रवलीन कौर के न्यायालयों में तीन बेंचों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15 हजार 225 मुकदमों का निपटारा किया गया। एक करोड़ 83 लाख 48 हजार 619 रुपये बतौर समझौता रकम दी गई। प्राधिकरण के सचिव अनिल कौशिक ने कहा लोगों को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या अयोग्यता के आधार पर न्याय और न्यायालय से दूर न रहे। इसी कर्तव्य को निभाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 पारित किया गया। यह अधिनियम 9 नवम्बर 1995 को लागू हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed