फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A strong voice for the end of drug abuse

Rohtak News: नशे के खात्मे के लिए बुलंद की आवाज

Mon, 04 Sep 2023 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
A strong voice for the end of drug abuse
रोहतक। नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर पहुंची साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का रविवार को रोहतक-सोनीपत सीमा पर गांव हसनगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, डीएसपी डॉ. रविंद्र, भाजपा नेता सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष नवीन ढुल सहित पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने यात्रियों को माला पहनाकर रोहतक प्रवेश करने पर खुशी जताई और नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अधिकारी, नेता सभी सांपला तक रैली के साथ साइकिल चलाते हुए पहुंचे। इस बीच गांव हसनगढ़, गांव नयाबांस, गांव समचाना, गांव भैंसरू कलां व सांपला में साइक्लोथॉन का जगह-जगह स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और नशे के खात्मे के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इसके बाद साइक्लोथॉन गांव इस्माईला पहुंची। यहां जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व ग्रामीणों ने सभी का स्वागत किया। यहां से गांव खरावड़ में हनुमान मंदिर के समीप भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला ने सभी का स्वागत किया। आईएमटी चौक पर मेयर मनमोहन गोयल व जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने यात्रियों का स्वागत किया। बाबा मस्तनाथ शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने और जाट कॉलेज के समीप पहुंचने पर जाट शिक्षण संस्थान के स्टाफ व विद्यार्थियों ने सभी का स्वागत किया। साइक्लोथॉन मेडिकल मोड, मॉडल टाउन, अशोका चौक व आंबेडकर चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंद्र मोहन, अमित सैनी, एडवोकेट वजीर खोखर, सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र जून, तहसीलदार गुलाब सिंह व सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


साइक्लोथॉन राज्य सरकार की अनुकरणीय मुहिम : उपायुक्त
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि साइक्लोथॉन निश्चित रूप से राज्य सरकार की एक अनुकरणीय मुहिम है। मुख्यमंत्री ने एक सितंबर को करनाल से हरी झंडी दिखाकर इस साइक्लोथॉन को रवाना किया था। यह साइकिल रैली जन-जन को नशा मुक्ति हरियाणा का संदेश दे रही है। सभी को नशा मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रदेश से नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed