फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a property dealer found dead in his car after accedent

चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का सांपला बाईपास के पास झाड़ियों में कार से मिला शव

Fri, 29 Nov 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
a property dealer found dead in his car after accedent
सांपला में सडक के किनारे मिली कार ।
सांपला। झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा के चार दिन से लापता 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अजय का शव वीरवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गड्डों में गिरी उसकी गाड़ी से मिला है। बताया जा रहा है कि किसी ट्रक की चपेट में आने से हुए हादसे के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसके परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक के छोटे भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पर्चा का दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई ने बताया कि अजय कुमार 24 नवंबर को करीब दस बजे अपने साथी के कार्यालय से अपनी गाड़ी में घर के लिए चला था। अंधेरे के कारण वह रास्ता भटक गया। वह झज्जर की ओर न जाकर रोहतक की ओर चल पड़ा। पॉलिटेकिभनक कॉलेज के पास किसी अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी गाड़ी को साइड मार दी, जिससे अजय की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सङ़क किनारे गहरे गड्डों में जा गिरी। समय पर देखभाल न होने की वजह से उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने दी गाड़ी गिरी होने की सूचना
अजय की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने छानबीन की, उसके फोन की लोकेशन सांपला बाईपास के आसपास की मिली थी। मगर गाड़ी गड्डों में उगी झाड़ियों में पड़ी होने का पता नहीं लग पाया था। वीरवार की सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी पड़ी देखी तो सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की थी आशंका
पुलिस को झाड़ियों में गाड़ी नजर आई तो पहले मौके पर जाकर देखा। पुलिस को कार के अंदर शव पड़ा मिला। ऐसा देख कर पुलिस व परिजनों ने अजय की हत्या होने की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी नरेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा घटना की जांच के लिए एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची। घटना की जांच करने पर सामने आया कि यह हत्या नहीं, बल्कि सड़क हादसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed