फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A prize crook of 50 thousand arrested

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
A prize crook of 50 thousand arrested
झज्जर। गुरुग्राम की एसटीएफ की टीम ने झज्जर के गुरुग्राम रोड से 50 हजार के इनामी बदमाश चरखी दादरी निवासी संदीप उर्फ शीलू सिल्लू को गिरफ्तार कर झज्जर सदर पुलिस को मंगलवार देर रात को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ झज्जर सहित पांच जिलों में 21 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 17 मामले अकेले चरखी दादरी जिले के पुलिस थानों में दर्ज हैं। झज्जर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सिल्लू निवासी चरखी दादरी के तौर पर की गई।
विज्ञापन

एसटीएफ हरियाणा की गुरुग्राम यूनिट में तैनात मुख्य सिपाही गोरखा की एसटीएफ की एक टीम ख़ुफ़िया तौर पर थाना सदर झज्जर के क्षेत्र में गुरुग्राम रोड बाईपास पुल के पास तैनात थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पूछताछ में पहचान संदीप उर्फ सिल्लू निवासी चरखी दादरी के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत सदर पुलिस थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अनेक आपराधिक वारदातों का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के अनेक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ गुरुग्राम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दिया गया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed