फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A minor was shot while in the fields in Ghilod Kalan, but he escaped by running away.

Rohtak News: घिलौड़ कलां में खेत में गए नाबालिग पर गोली चलाई, भागकर बचाई जान

Tue, 09 Dec 2025 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A minor was shot while in the fields in Ghilod Kalan, but he escaped by running away.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। घिलौड़ कलां में सोमवार को ढाई बजे खेत में गए युवक पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक ने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। युवक ने भागकर जान बचाई। आसपास के ग्रामीण एकत्रित होने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गांव के सागर (17) के चाचा अनिल की करीब एक साल पहले गांव के विक्की से कहासुनी हो गई थी। इसके कारण सागर ने विक्की को हड़का दिया था। हालांकि, गांव में पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि विक्की इसके बावजूद रंजिश रखे हुए था। सोमवार को विक्की तीन-चार साथियों के साथ कार में सवार होकर खेत में पहुंचा। वहां काम कर रहे सागर पर दो गोलियां चलाईं। सागर बचने के लिए मौके से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस कारण हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुरानी रंजिश के चलते घिलौड़ गांव के युवक सागर पर गांव के ही युवक विक्की ने साथियों संग फायरिंग की है। सागर किस्मत से बच गया। आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed