फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A man is not recognized by his position but by his work: AIPRO

मनुष्य की पहचान पद से नहीं बल्कि काम से होती है : एआईपीआरओ

Wed, 31 Jul 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A man is not recognized by his position but by his work: AIPRO
फोटो नंबर-03बलबीर सिंह का पगड़ी पहनाकर सम्मान करते एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान। स्त्रोत-प्रशास
नारनौल। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में कार्यरत भजन पार्टी सदस्य बलबीर सिंह मंगलवार को अपनी लगभग 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय नारनौल में आयोजित विदाई समारोह में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कादियान ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के गांव मेघपुर के निवासी बलबीर सिंह ने वर्ष 1995 में विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न खंडों में अपनी सेवाएं दी। फिलहाल वे नारनौल खंड में कार्यरत थे। इस मौके पर एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान ने कहा कि बलबीर सिंह भजन पार्टी सदस्य होते हुए भी विभाग में भजन पार्टी लीडर का काम बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके पद से नहीं बल्कि काम से होती है। यही कारण है कि इनको हर गांव में लोग जानते थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे बीच में से कोई विदा होता है तो हमें दुख भी होता है लेकिन साथ में हमें खुशी भी है कि वह सेवानिवृत्त होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपना नया जीवन शुरू करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय गुरुग्राम से अधीक्षक नरेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक नसीब सिंह के अलावा कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed