फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A grand convention of the Sarva Jatiya Sarvakhaap Panchayat will be held in Sonipat on September 28 to amend the Hindu Marriage Act.

Rohtak News: हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का महासम्मेलन 28 सितंबर को सोनीपत में

Sat, 27 Sep 2025 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
A grand convention of the Sarva Jatiya Sarvakhaap Panchayat will be held in Sonipat on September 28 to amend the Hindu Marriage Act.
रोहतक। हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत 28 सितंबर को सोनीपत के गन्नौर में महासम्मेलन करेगी। महासम्मेलन में पंचायतें व खाप प्रतिनिधि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन समेत सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अग्रिम योजनाएं बनाएंगे।
विज्ञापन

नया बस स्टैंड के पास एक निजी होटल में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत की बैठक में कई खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लववंशीय लौर खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संबोधित किया कि सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का महासम्मेलन सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड के पास स्थित चिराग गार्डन में होगा। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में ओल्ड रोहतक सर्वजातीय सर्वखाप और जटवाड़ा-360 सोनीपत प्रधान राजेंद्र खाप प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सरोहा, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, भलेराम नरवाल, कादियान खाप के अध्यक्ष राजपाल कादियान, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, मलिक खाप प्रधान कुलदीप मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर रहेगा फोकस
लौर खत्री खाप के प्रधान सुरेंद्र खत्री ने कहा कि समाज का निर्माण संस्कृति और परंपराओं का समावेश है। महासम्मेलन संदेश देगा कि लिव-इन रिलेशन जैसी बुराइयों को समाज में किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अठगामा प्रधान रणबीर ने कहा कि समगाैत्र गांव और गुहांड में विवाह न करने की परंपरा हमारे समाज की बुनियाद है। यह केवल एक सामाजिक नियम ही नहीं बल्कि पीढि़यों से चली आ रही नैतिक मर्यादा है। नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि युवा बिना मां-बाप या परिवार की सहमति के कोर्ट मैरिज कर लेते हैं। यदि मां-बाप जीवित न हों तो निकट संबंधी जैसे चाचा, ताऊ, मामा या फूफा की सहमति अनिवार्य है। बिना परिवार की सहमति के किसी भी तरह के विवाह को सामाजिक मान्यता न प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed