{"_id":"5ddd87ca8ebc3e54853d42e2","slug":"a-financer-shot-by-gun-serious-rohtak-news-rtk5295020121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर सुंडाना के फाइनेंसर को मारी सात गोली, आईसीयू में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर सुंडाना के फाइनेंसर को मारी सात गोली, आईसीयू में दाखिल
विज्ञापन
पीजीआई भर्ती गोली लगने से घायल जगबीर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कलानौर खंड के गांव सुंडाना के खेत से पराली लेने जा रहे गांव के युवक 28 वर्षीय जगबीर उर्फ जुब्बी को कार सवार पांच युवकों ने मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे रास्ता रोककर गोलियों से छलनी कर दिया। इस दौरान सात गोलियां लगने से जुब्बी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद परिजनों ने उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। वारदात के पीछे 1 लाख 80 हजार रुपये को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने जगबीर के पिता की शिकायत पर गांव सुंडाना हाल में भिवानी चुंगी, रोहतक निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, दलबीर व राजबीर उर्फ राज उनके बेटे संजय व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। वहीं, घायल जगबीर आईसीयू में भर्ती है, इस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
6 माह पहले हुई थी पंचायत
पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह निवासी सुंडाना ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका छोटा बेटा जगबीर (28) उर्फ जुब्बी पेशे से फाइनेंसर है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसके बेटे जगबीर के साथ गांव सुंडाना व हाल निवासी भिवानी चुंगी रोहतक के तीन सगे भाई दलबीर, जितेंद्र उर्फ जीतू और राजबीर ने कुछ माह के लिए फाइनेंस का काम किया था। इसी समय अवधि के दौरान उक्त तीनों ने गांव पाकसमा के एक युवक के 1.80 लाख रुपये देने थे। जिन रुपयों के लिए युवक काफी मांग कर चुका था। इसके लिए तीनों ने जगबीर को अपनी जिम्मेदारी लेने के बारे में कहा। जगबीर ने जिम्मेदारी लेते हुए युवक के 1.80 लाख रुपये चुका दिए थे। कुछ समय बाद जगबीर ने तीनों से अपने रुपये मांगने शुरू किए। कुछ दिनों तक उक्त तीनों आनाकानी करते रहे। इसके बाद उक्त तीनों ने जगबीर के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े में करीब 6 माह पहले पंचायत भी हुई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि उक्त तीनों जगबीर को बिना ब्याज के उसके मूल के रुपये लौटाएंगे। पंचायत के फैसले के बाद भी उक्त तीनों ने रुपये नहीं लौटाए, जिसकी मांग जगबीर वर्तमान समय में भी कर रहा था।
दोस्त की कमर पर अड़ाई पिस्तौल, जगबीर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
पुलिस के मुताबिक जगबीर के पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जगबीर अपने दोस्त रोहित निवासी काहनौर के साथ स्कूटी पर सवार होकर खेत से पराली के लिए जा रहा था। पिता कर्ण भी इनकी स्कूटी के पीछे ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत के लिए जा रहा था। उक्त सभी जब गांव सुंडाना के श्मशान घाट के अगले चौक पर पहुंचे, तो वहां एक सफेद स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार से जितेंद्र उर्फ जीतू, दलबीर व राजबीर उर्फ राज उनके बेटे संजय व अन्य युवक नीचे उतरे। आरोप है कि सभी के हाथों में पिस्तौल थीं। उक्त आरोपियों ने स्कूटी सवार जगबीर के दोस्त रोहित की कमर पर पिस्तौल अड़ा दी। इसके बाद उन्होंने जगबीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जगबीर को 7 गोलियां लगी। जब वह बचाव के लिए दौड़ा तो आरोपी कार में सवार होकर गांव गढ़ी बलंब की ओर से फरार हो गए।
विज्ञापन
गर्दन व पेट में लगीं गोलियों से हालत नाजुक
हमलावरों ने जगबीर को एक गोली गर्दन में, एक गोली पेट समेत सात गोलियां मारी। डॉक्टरों के मुताबिक गर्दन और पेट पर लगी गोली से जगबीर की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। घायल जगबीर एक बेटी और एक बेटे का पिता है। बेटी दीक्षिका दूसरी कक्षा में व बेटा हर्षित पहली कक्षा में पढ़ता है।
घायल के पिता के बयान पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में 1.80 लाख रुपयों का लेनदेन का विवाद सामने आया है। पूरे मामले में घायल के होश आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट रुप से कहा जा सकता है। फिलहाल आरोपी फरार है, उनकी तलाश जारी है।
- श्रीभगवान, कलानौर थाना प्रभारी।