फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A few BJP stalwarts have grabbed land worth crores of rupees at IMT Chowk: Subhash Batra

आईएमटी चौक पर करोड़ों की जमीन हड़प गए भाजपा के चंद दिग्गज : सुभाष बतरा

Thu, 15 Jan 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A few BJP stalwarts have grabbed land worth crores of rupees at IMT Chowk: Subhash Batra
36...पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा। संवाद
रोहतक। आईएमटी चौक पर 300 करोड़ की जमीन को मात्र 25 करोड़ रुपये में नीलाम कर भाजपा के कुछ लोगों ने अपने ही नुमाइंदों के जरिए खुद ही खरीद लिया। इस मामले में सरकार को स्टांप ड्यूटी का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

यह आरोप लगाया है पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने। वह बुधवार को सोनीपत रोड स्थित एक बैंक्वेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2020 में आईएमटी चौक पर देवेंद्र की केबल फैक्टरी थी। यह 18.5 एकड़ में फैली थी। बैंक का कर्ज नहीं चुकाने के कारण यह जमीन नीलाम कर दी गई। इसे गुरुग्राम के अभिमन्यु महलावत ने 25 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

इसके लिए चार करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान के रूप में ड्राफ्ट जमा कराया। शेष भुगतान नहीं कराने पर जमा राशि लैप्स हो गई। इसके बाद दोबारा नीलामी कराने के बजाय भाजपा के कुछ दिग्गज लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर जमीन 21 करोड़ रुपये में खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर रेट के हिसाब से उस समय जमीन की कीमत 100 करोड़ के आसपास थी। बाजार मूल्य 200 करोड़ के आसपास था। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 300 करोड़ से अधिक है। कलेक्टर रेट के हिसाब से भी स्टाम्प ड्यूटी 80 करोड़ रुपये की बनती है।
इस घोटाले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भिवानी स्टैंड पर सिटी थाना होता था। इसे बाद में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।

कानून के हिसाब से जमीन को 33 साल के लिए पट्टे पर दिया जा सकता है। भाजपा ने सिटी थाने की जमीन को 99 साल के पट्टे पर दे दिया। भाजपा सिटी थाने की जमीन को भी डकार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed