फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A dilapidated mansion fell in the first rain of monsoon, narrowly left

मानसून की पहली बारिश में जर्जर हवेली गिरी, बाल-बाल बचे

Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated mansion fell in the first rain of monsoon, narrowly left
बारिश की वजह से गिरी कंडम हो चुकी हवेली। संवाद
गांव काहनौर में बारिश के दौरान एक पुरानी हवेली भरभरा कर गिर गई। हवेली के गिरने की धमक 200 मीटर तक महसूस की गई। आसपास में खेल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जर्जर हवेली के पास रहने वाले ग्रामीण अपनी गाड़ियां यहां खड़ी करते थे। वीरवार को सुबह भी दो गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियों को यहां से ले जा चुके थे, इसलिए ये वाहन बच गए। इस घटना के बाद गांव में मौजूद जर्जर हवेलियां फिर चर्चा में आ गई हैं। लोगों के अनुसार भरभराकर गिरने वाली हवेली का मालिक रोहतक में रहता है और उसने गांव के ही एक दुकानदार को इसका केयरटेकर बनाया हुआ है। दशकों से ध्यान नहीं देने के कारण घनी आबादी के बीच मौजूद यह हवेली खंडहर बन चुकी है। यहीं नहीं गांव में स्थित कई पुरानी जर्जर हवेलियां हादसों को न्योता दे रही हैं। ऐसी कई जर्जर हवेलियां हैं, जो बारिश में हादसों का कारण बन सकती हैं। अब बरसात का मौसम चल रहा है, ऐसे में इन हवेलियों से खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लोगों की जान को खतरा बनी इन पुरानी हवेलियों से उन्हें निजात दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed