फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A delegation of traders will meet the CM and put forth their problems.

Rohtak News: व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर रखेगा समस्याएं

Mon, 01 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 01 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A delegation of traders will meet the CM and put forth their problems.
38 रविवार को रोहतक व्यापार मंडल का शहरी अध्यक्ष नियुक्त करने के दौरान उप​स्थित हरियाणा उधोग व्य - फोटो : संवाद
रोहतक। हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने व्यापारी नेता सूरज रसवंत को रविवार को रोहतक व्यापारमंडल का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सूरज शहर के व्यापारियों को एकजुट करके उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर हल करवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान अनिल भाटिया ने कहा कि रोहतक में जल्द ही व्यापारमंडल का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने, टैक्सों के सरलीकरण, भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने, छोटे व मध्यम व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें नवनियुक्त अध्यक्ष सूरज ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहें हैं। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को डराया व धमकाया जा रहा है। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर व्यापारियों की समस्याएं रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर कपूर, पूर्व निगम पार्षद अमर अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, नरेंद्र गुप्ता, नीरज शर्मा, दर्शनलाल अरोड़ा, प्रमोद रोहिल्ला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed