{"_id":"69c02a65984f22e4cd072764","slug":"a-crisis-of-cleanliness-dustbins-damaged-waste-being-dumped-in-the-open-rohtak-news-c-17-roh1020-827792-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो माह पहले 40 लाख में लगे 250 कूड़ेदान करा रहे इज्जत का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो माह पहले 40 लाख में लगे 250 कूड़ेदान करा रहे इज्जत का कचरा
विज्ञापन
6-शहर के कन्हेली रोड पर कूड़ेदानों के बाहर खुले में डाला कचरा। संवाद
रोहतक। कचरा प्रबंधन के लिए लगाए नगर निगम के दोहरे कूड़ेदान अब कचरा बनने लगे हैं जो स्वच्छता पर संकट बन सकते हैं। निगम ने दो माह पहले ही 250 कूड़ेदान शहर में लगाए हैं। ये कूड़ेदान क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। कचरा भी खुले में डाला जा रहा है।
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए कचरा प्रबंधन आवश्यक है। इसी के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों सहित ट्रांसफार्मर के पास, बस क्यू शेल्टर, चौक चाैराहों व पार्काें के आसपास, सेक्टरों व तमाम काॅलोनियों में हरा व नीला सहित दो रंगों के कूड़ेदान लगाए गए। करीब 40 लाख की लागत से लगाए गए ये कूड़ेदान सुरक्षा व जागरूकता के अभाव में खुद कूड़ेदान बनने लगे हैं।
-- -- -- -- -- --
स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए शहर में लगाए गए कुड़ेदान का सदुपयोग नहीं हो रहा है और अनेक स्थानों पर उनके बाहर कूड़ा फैला देखा जा सकता है। अनेक कूड़ेदान क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं। देखरेख आवश्यक है। -हंसराज, पांचाल, बोहर वार्ड 10 निवासी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
कन्हेली रोड, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, सर्कुलर रोड सहित अनेक स्थानों पर दोहरे कूड़ेदान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उनके ढक्कन भी गायब हैं और कूड़ा बाहर डाला जा रहा है। -जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड, रोहतक।
-- -- --
नगर निगम ने 250 दोहरे कूड़ेदान लगाए हैं। 100 और लगाए जाने हैं। 40 लाख खर्च किया है। इनके क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। शहर काे स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक।