फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A committee will be formed to investigate death certificates issued by the University of Health Sciences.

Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बनेगी कमेटी

Sat, 01 Nov 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 01 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
A committee will be formed to investigate death certificates issued by the University of Health Sciences.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिवाजी कॉलोनी निवासी रजनी बाला की शिकायत पर जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय की ओर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में दर्ज त्रुटि को शीघ्र दुरुस्त करवाएं।
विश्वविद्यालय ऐसे सर्टिफिकेट जारी करते समय सावधानी बरतें ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से अब तक जारी किए गए सर्टिफिकेट की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, एएसपी तथा विश्वविद्यालय के निदेशक की समिति गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की गई। बैठक में महम के विधायक बलराम दांगी, जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका सहित प्रशासनिक उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस्माईला निवासी राजू सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक को निर्देश दिए कि वे जांच रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्थानीय गांधी नगर निगम राजरानी की शिकायत की सुनवाई के दौरान एएसपी वाईवीआर शशि शेखर से कहा कि वे झज्जर पुलिस के साथ तालमेल करें व विसरा जांच रिपोर्ट शीघ्र मंगवाने के लिए कार्रवाई करें।

सचिन गुप्ता ने भैणी महाराजपुर की सरपंच दर्शना देवी, सांपला निवासी नीरज, शिवाजी कॉलोनी निवासी सतीश कुमार, सांपला निवासी पूनम व मोहल्ला निवासी नरेश की शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed