{"_id":"672ce6282e50547497039ed1","slug":"a-case-of-giant-attack-is-a-neonatologist-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115262-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी काबू
Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीघल निवासी व्यक्ति को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआईए झज्जर प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि योगेश निवासी डीघल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 18 अगस्त की शाम को वे अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी वहां पर गांव के कुछ लड़के आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने उनके ताऊ के लड़के जितेंद्र पर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी, जिनमें से एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। सीआईए टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित निवासी डीघल के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।