{"_id":"6935b66c61e9b63c960b248e","slug":"a-candlelight-march-was-held-in-rohit-dhankhars-village-and-the-khap-will-meet-the-bhiwani-sp-today-rohtak-news-c-17-roh1019-774296-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहित धनखड़ के गांव में निकाला कैंडल मार्च, आज भिवानी एसपी से मिलेंगी खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहित धनखड़ के गांव में निकाला कैंडल मार्च, आज भिवानी एसपी से मिलेंगी खाप
विज्ञापन
23 हुमायूंपुर में कैंडल मार्च निकाल कर हार्दिक को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण 23
रोहतक। हुमायूंपुर के रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही धनखड़ खाप ने परिजनों के साथ सोमवार को भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह से मिलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रोहित पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे।
रविवार शाम छह बजे खाप पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण रोहित धनखड़ के घर के बाहर एकत्रित हुए। वहां से हाथों में रोहित की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मार्च निकाला। गांव के रहने वाले दीपक धनखड़ ने कहा कि ग्रामीण सरकार व पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। केस की जांच निष्पक्ष एजेंसी को सौंपी जाए।
27 नवंबर को भिवानी शादी समारोह में गए थे रोहित
परिजनों ने बताया कि रोहित धनखड़ (27) 27 नवंबर को अपने दोस्त बौंद कलां निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा गए थे। वहां पर बरातियों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जब रोहित और जतिन कार से वापस आ रहे थे तो रास्ते में तीन कारों में सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। जतिन बचकर भागने में कामयाब रहा लेकिन रोहित को हमलावरों ने डंडे व रॉड से मारकर बेहोश कर दिया। दो दिन बाद उसकी पीजीआई में मौत हो गई थी।