फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A businessman was duped of Rs 5 lakh in the name of giving dealership.

Rohtak News: डीलरशिप देने के नाम पर कारोबारी से पांच लाख ठगे

Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 5 lakh in the name of giving dealership.
रोहतक। सेक्टर-1 निवासी कारोबारी अमित गुप्ता से साइबर ठगों ने टाटा ईवी की डीलरशिप देने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर में अमित गुप्ता ने बताया कि 23 मई को उन्होंने गूगल पर टाटा ईवी की डीलरशिप लेने के लिए सर्च किया था। उनके सामने एक पेज आया जिसमें मोबाइल नंबर व ई-मेल का पता भर दिया। थोड़ी देर बाद ई-मेल आई। प्रपोजल पत्र भी भेजा। साथ ही, भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो आईडी व पासवर्ड बन गया। उसमें भेजी गई डिटेल दिखाई दे रही थी। उसने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। उसे कहा गया कि 5 लाख रुपये फीस जमा करानी होगी जो भविष्य में वापस मिल जाएगी। उसने बताए गए बैंक में राशि जमा करवा दी। पोर्टल पर दस्तावेज डाउनलोड करने की कहकर तीन लाख रुपये की और मांग की गई। उसने कहा कि वे एक बार कार्यालय में आकर मिलना चाहते हैं। इस पर मिलने से मना कर दिया। टाटा ईवी के भेजे गए दस्तावेज जांच में फर्जी मिले। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed