फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A budget of 22 lakh rupees has been released for sports competitions in PM Shri schools.

Rohtak News: पीएमश्री स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के लिए 22 लाख का बजट जारी

Thu, 29 Jan 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A budget of 22 lakh rupees has been released for sports competitions in PM Shri schools.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के सभी 250 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 22 लाख की राशि जारी की गई है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए दो वर्गों में आठ स्पर्धाएं होंगी।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रोजेक्ट इनोवेशन (आवर्ती) (स्टेट स्पेसिफिक) खेल एवं शारीरिक शिक्षा के तहत जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। प्रतियाेगिताओं में प्रदेश के सभी पीएमश्री विद्यालयों के कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी (लड़के और लड़कियां) हिस्सा लेंगे। एक दिवसीय खेलकूद स्पर्धाओं के लिए मुख्यालय से प्रत्येक जिले को एक लाख की राशि आवंटित की है।
विज्ञापन

----------
जिलास्तर पर प्रत्येक विद्यालय से 44 बच्चे लेंगे भाग
जिला सह परियोजना समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि जिलास्तर पर प्रत्येक पीएमश्री विद्यालय से अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए कुल 44 विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बोर्ड परीक्षा होने के चलते 10वीं व 12वीं कक्षाओं के बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल नहीं किया हैं। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर खेल में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट व डिस्कस थ्रो को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिलास्तरीय खेल स्पर्धा के लिए जिले के छह पीएमश्री विद्यालयों से विद्यार्थियों की एंट्री मांगी है। मुख्यालय से जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक जिले को 1 लाख की राशि आवंटित हुई है। 10 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
- सुमन हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक
-----------
रोहतक में ये हैं पीएमश्री राजकीय विद्यालय
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, रोहतक

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर, रोहतक
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed