{"_id":"86-62231","slug":"Rohtak-62231-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय बीमारी ने टूमना में भी बरपाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय बीमारी ने टूमना में भी बरपाया कहर
Rohtak
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली (रेवाड़ी)। गांव जैनाबाद व डहीना में रहस्यमय बीमारी के कारण अभी तक पशुओं के मरने का सिलसिला बंद भी नहीं हुआ था कि अब इस बीमारी ने गांव टूमना में भी पांव पसार लिए हैं। पिछले दो दिन में ही टूमना में एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है। भयभीत ग्रामीणों ने अपने पशुओं को रिश्तेदारियों में भेजना शुरू कर दिया है। दो दिन के दौरान राजबीर, अजीत, सतीश, हरद्वारीलाल, प्रकाश, प्रताप, रामअवतार, बलवान, सतेंद्र सहित अन्य कई पशुपालकों की भैंसें अज्ञात बीमारी के चलते काल का ग्रास बन चुकी हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है लेकिन पशुओं के बीमार होने का सिलसिला जारी है। डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि गांव में पशुओं के बचाव के लिए टीका अभियान चलाया जा रहा है लेकिन पशुपालक इतने भयभीत हैं कि वे अपने पशुओं को गांव से दूसरी जगहों पर भेज रहे हैं। ग्रामीण राजेश खन्ना ने बताया कि पशुओं पर इलाज के दौरान भी दवा असर नहीं कर रही है, जिससे ग्रामीणों में भय बना है। पशुओं को पहले हल्का बुखार आता है और एक दो दिन बाद कंपन होती है, जिससे पशु गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। विभाग ने अहतियात के तौर पर साथ लगते गांवों में भी विभागीय कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। कर्मचारी घर-घर जाकर संभावित पशुओं को बीमारी से बचाव के टीके लगा रहे हैं।
विज्ञापन