{"_id":"86-62229","slug":"Rohtak-62229-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Rohtak
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को सभी धर्मों और वर्गों का पूरा समर्थन मिल रहा है। शनिवार यहां पार्टी के सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताआें में जोश भरने के लिए पहुंचे यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से आम आदमी पार्टी पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस, भाजपा और इनेलो के बडे़ नेता कोयला, जेबीटी जैसे अनेक घोटालों को अंजाम दे चुके हैं। आम आदमी पार्टी परंपरागत और परिवारवादी व्यवस्था से अलग एक ऐसा स्वच्छ राजनीतिक व प्रशासनिक विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका सरोकार आप की मूलभूत समस्याओं से होगा। इस दौरान यादव ने बावल, खोरी के अलावा शहर में नाईवाली चौक, रेलवे स्टेशन, मोती चौक व धारूहेड़ा चुंगी पर चल रहे सदस्यता अभियान से जुड़कर कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की। रेवाड़ी में आप के सदस्यता अभियान से अब तक 20 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।