{"_id":"86-61947","slug":"Rohtak-61947-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास शुल्क के विरोध में आंदोलन करेगी माकपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास शुल्क के विरोध में आंदोलन करेगी माकपा
Rohtak
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भूमि अधिग्रहण व भर्तियों में जारी भ्रष्टाचार, विकास शुल्क और बिजली दरों में वृद्धि, महंगाई के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। ये निर्णय माकपा के राज्य सचिवमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव इंद्रजीत सिंह ने की।
बैठक में इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए। पिछले दिनों बिजली दरों की स्लैब प्रणाली समाप्त करने और अनाप-शनाप अधिभार लगाने के परिणामस्वरूप बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जो अवहनीय है। आंदोलन करके पार्टी इसे वापस करवाने की मांग करेगी। माकपा सचिवमंडल ने चार-पांच जनवरी को राज्य कमेटी की दो दिवसीय मीटिंग बुलाई है। इसमें ज्वलंत मुद्दों पर ठोस आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।