{"_id":"86-61740","slug":"Rohtak-61740-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश लेकर गरजे प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश लेकर गरजे प्राध्यापक
Rohtak
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन मांगाें को लेकर 28 व 29 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सायं तीन बजे से पांच बजे तक प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 11 दिसंबर को शिक्षा सदन पंचकूला में राज्यस्तरीय धरना दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को जाट स्कूल में प्राध्यापकों के चल रहे दो दिवसीय धरने के अंतिम दिन लिया गया। बुधवार को भी प्राध्यापकों ने सामूहिक अवकाश लिया। प्राध्यापक सात नवंबर से बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। हसला के प्रदेशाध्यक्ष दयानंद दलाल ने सरकार से मांग की कि प्राध्यापकों को ग्रेड पे 5400 दिया जाए, प्राचार्य पदों पर पदोन्नति का अनुपात न्यायसंगत करें, योग्यता रखने वाले स्कूल प्राध्यापकों को कॉलेज कैडर में पदोन्नति दें। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को रोहतक जिले के सभी प्राध्यापक जाट स्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर धरना देंगे व वित्तायुक्त सुरीना राजन का पुतला फूकेंगे।
विज्ञापन