फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   काव्य पाठन में प्रियंका प्रथम

काव्य पाठन में प्रियंका प्रथम

Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकंडे आहुजा ने कहा कि आज भारतीय अखंडता पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। हम भारत को भाषीय आधार एवं जातीय समीकरणों में बांधकर देखने लगे हैं।
विज्ञापन

वे सोमवार को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में काव्य पाठन का भी आयोजन किया गया, जिसमें आयुर्वेदिक विभाग की प्रियंका ने प्रथम, एजूकेशन विभाग की प्रीति ने द्वितीय और रसायन विभाग की स्वाति अग्रवाल व फार्मेसी विभाग के अंकित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय एकता और उसकी अखंडता के बारे में सोचने वाली शक्तियां यदि आज अपने देशों में भारतीयता के उदाहरण देने लगी है तो उसके पीछे केवल भारतीयों का वह व्यवहार है जिसने उन्हें एक सूत्र में पिरो रखा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की नव इकाईयों की अध्यक्ष एवं सहकुलपति डॉ. अंजू आहुजा, डॉ. कमलेश मलिक, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. लीना अरोड़ा, डॉ. एसपी शर्मा, डॉ. मनमोहन शर्मा और डॉ. देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed