{"_id":"86-61723","slug":"Rohtak-61723-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉफ मैराथन में अंकित मलिक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉफ मैराथन में अंकित मलिक विजेता
Rohtak
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कमेरा वर्ग सोशल ट्रस्ट द्वारा दीनबंधु चौधरी छोटूराम जयंती के अवसर पर रविवार को हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। हॉफ मैराथन को अर्जुन अवार्डी नेहा राठी और बॉक्सर मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ छोटूराम जाट हाई स्कूल से शुरू होकर दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड व छोटूराम चौक होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंची, जहां पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गांव भैंसवाल निवासी अंकित मलिक को 21 हजार, द्वितीय विकास को 11 हजार और तृतीय चांद मलिक को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा 11 खिलाड़ियों को 11 सौ रुपये से लेकर 41 सौ रुपये तक के सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
समारोह में एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने कहा कि इस तरह की सद्भावना दौड़ से समाज में व्याप्त लिंगभेद और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूकता पैदा होती है। कमेरा वर्ग ट्रस्ट के प्रधान सुरेश देशवाल ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर जेआर किसान होम्योपैथिक कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेश नांदल, जेपी कौशिक, एफडीडीआई प्रवीन मान, सुमित मलिक, पहलवान जगरूप, जसबीर मलिक, विनोद मान, चौधरी कलीराम, हरिपाल, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक धर्मपाल मलिक, आईआईएम के निदेशक पी रमेशन, डॉ. एसएस सांगवान, राजेश जैन, डॉ. मारकंडे आहूजा, रघुविंद्र मलिक, अरविंद स्वामी और ईश्वर सिंह दहिया आदि उपस्थित रहे।