फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सजायाफ्ता पटवारी नौकरी से बर्खास्त

सजायाफ्ता पटवारी नौकरी से बर्खास्त

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने नरेंद्र सिंह पटवारी को सजायाफ्ता होने के कारण तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक नरेंद्र सिंह पटवारी के विरुद्ध भगवतीपुर की अनीता ने पति की एक एकड़ 7 कैनाल भूमि का इंतकाल अपने लड़कों संजीव व मंजीत के नाम करवाने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसे दोषी मानते हुए भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत एक साल का कठोर कारावास और 3 हजार रुपये जुर्माना व भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (1) (डी) 1988 के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास व सात हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कार्यालय द्वारा नरेंद्र सिंह पटवारी को दोषी मानते हुए सजा व जुर्माना सुनाए जाने पर 9 सितंबर 2013 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed