{"_id":"86-61645","slug":"Rohtak-61645-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत
Rohtak
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कलानौर के पुराने बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे गुढान निवासी रामबीर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव बोहर स्थित न्यू बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कैलाश कालोनी निवासी राजकपूर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना के अंतर्गत हिसार बाईपास पर कैंटर (एचआर-46सी-5672) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भिवानी चुंगी निवासी अमीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन