{"_id":"86-61644","slug":"Rohtak-61644-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल थानेदार की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल थानेदार की भी मौत
Rohtak
Updated Sat, 09 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सांपला थाना के अंतर्गत गांव बखेता के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए थानेदार तेजा सिंह की भी दिल्ली ले जाते वक्त बहादुरगढ़ के पास मौत हो गई। पुलिस ने बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पीजीआई में हवलदार के शव का पोस्टमार्टम हुआ और बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। एसपी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
वीरवार शाम को गांव बखेता के पास बस और कार के बीच टक्कर हो गई थी। कार में सवार उपनिरीक्षक तेजा सिंह, एएसआई समुद्र सिंह, हवलदार धर्म सिंह घायल हो गए थे और हवलदार धर्म चंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। तेजा सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उसे देर शाम पीजीआई से दिल्ली के लिए रेफर किया गया था, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।